उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस अधीक्षक ने धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर की आवश्यक बैठक।

 

 

दैनिक स्वाभिमान जागरण महराजगंज।

 

धनतेरस एवं दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने गुरुवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, प्रमुख व्यापारियों एवं स्वर्ण व्यवसायियों के

साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे चालू रखने, पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध करने तथा आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की अपील

की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने के कारण विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है। उन्होंने व्यापारियों को सलाह दी कि अधिक मात्रा में नकदी या कीमती सामान एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की आवश्यकता होने पर संबंधित थाने से संपर्क कर पुलिस सुरक्षा के लिए सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। किसी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या अप्रिय घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की भी अपील की। एसपी ने कहा कि पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय से सुरक्षा संबंधी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जा सकता है। बैठक का उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि आमजन निर्भीक होकर खरीदारी कर सकें। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी यातायात, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, प्रमुख व्यापारी एवं स्वर्ण व्यवसायी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button