उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पौधों की जियो टैगिंग में लापरवाही पर सीडीओ नाराज।

 

दैनिक स्वाभिमान जागरण महराजगंज।

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण एवं गंगासमिति की बैठक हुई। इसमें पौधों की जीवितिता, पर्यावरण संरक्षण, आर्द्रभूमि और सिंगल यूज प्लास्टिक एपर रोक लगाने की समीक्षा की गई। पुलिस, राजस्व, सिंचाई, नगर विकास, पंचायतीराज, स्वास्थ्य और शिक्षा विभागों में 50 प्रतिशत से कम जियो टैगिंग पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी विभागों को जल्द शत-प्रतिशत जियो टैगिंग पूरी करने तथा रोपित पौधों की नियमित सिंचाई, निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के
निर्देश दिए। सीडीओ ने नदी घाटों पर गंगा आरती आयोजित करने, नदियों को प्रदूषण से बचाने और प्लास्टिक व मेडिकल कचरे का उचित निस्तारण करने को कहा। उन्होंने नगरीय निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने और कार्यालयों में इसके प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष जिले में करीब 33 लाख पौधे लगाए गए हैं। बैठक में परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, उपायुक्त श्रम रोजगार गौरवेंद्र सिंह, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, एसीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button