उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

वांछित वारंटी को किया गिरफ्तार,फरेंदा पुलिस को 2015 के मुकदमे में थी तलाश।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक फरेंदा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त जनार्दन कोहार पुत्र विपत, निवासी मछलीगांव, थाना कैंपियरगंज, जनपद गोरखपुर, उम्र करीब 50 वर्ष है।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज में मु0अ0सं0 1564/22 के तहत धारा 323, 504, 506 एवं 325 भा.द.वि. से संबंधित मामला दर्ज है। पुलिस ने उसे शुक्रवार को शाम करीब 4:05 बजे मछलीगांव थाना कैंपियरगंज, जनपद गोरखपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल विशाल वर्मा शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button