उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

तीन घंटे में चोरी का खुलासा, चांदी के मुकुट के साथ एक गिरफ्तार।

नौतनवां इंटर कॉलेज के पास पकड़ा गया आरोपी, मंदिर से चोरी हुआ 150 ग्राम का मुकुट बरामद।

 

 

दैनिक स्वाभिमान जागरण महराजगंज।

नौतनवां कस्बे के बाल्मीकि नगर स्थित श्री राम जानकी मरचाहे बाबा कुटी मंदिर में सीता माता की मूर्ति पर लगे चांदी के मुकुट की चोरी की घटना का पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी गए करीब 150 ग्राम वजन के चांदी के मुकुट को बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में नौतनवां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मु0अ0सं0 213/2026 के तहत धारा 305(d) और 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 28 अक्टूबर को नौतनवां इंटर कॉलेज के पास से बाबी कौशल (26) पुत्र धर्मेन्द्र कौशल, निवासी वार्ड नंबर चार मालवीय नगर, थाना नौतनवां, को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी गया करीब 150 ग्राम वजन का चांदी का मुकुट बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार दुबे, कांस्टेबल रजनीश कुमार और कांस्टेबल अनुज सिंह।

Related Articles

Back to top button