डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी का हुआ गठन, रामकृष्ण बने जिला मीडिया प्रभारी।

दैनिक स्वाभिमान जागरण महराजगंज
ड्रग वेयर हाऊस महराजगंज में बुधवार को डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की बैठक की गई। जिसमें रामकृष्ण जायसवाल को संघ का जिला मीडिया प्रभारी, आशुतोष त्रिपाठी को कार्यकारिणी अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। साथ ही दीनानाथ पटवा को संघ का प्रवक्ता बनाया गया है। इसके बाद संघ ने कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया। जिसमें तेज बहादुर पटेल, सत्य प्रकाश चौबे, चंद्रभूषण शुक्ला, आशुतोष कुमार, इम्तियाज अहमद व राजेश अग्रहरि को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसके बाद संघ के जिला अध्यक्ष ने संघ की मजबूती व जिला के फार्मासिस्टों की समस्याओं को हल करने हेतु सभी को एकजुट रहने का आह्वान किया। इसके बाद प्रांतीय संघ के आह्वान पर 13 नवंबर को लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन पर चर्चा किया गया। इस अवसर पर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, मंत्री सतीशचंद्र पटेल,बैजनाथ शर्मा, बैजनाथ यादव,तेज बहादुर पटेल, संजय उपाध्याय व रमेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



