उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

एसएसबी ने किया सतर्कता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजन।

 

 

दैनिक स्वाभिमान जागरण महाराजगंज।

 

महराजगंज झुलनीपुर 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में एफ समवाय झुलनीपुर द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता माह (अक्टूबर-2026) के अंतर्गत वंश बहादुर इंटर कॉलेज, बहुआर, झुलनीपुर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सशस्त्र सीमा बल के उप निरीक्षक (सामान्य) रविंद्र कुमार यादव एवं मुख्य आरक्षी (संचार) संदीप चौरसिया ने विद्यार्थियों को सीमा सुरक्षा, सतर्कता, ईमानदारी, भ्रष्टाचार उन्मूलन तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की, इस अवसर पर विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी एवं पासवर्ड की गोपनीयता तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को सीमा सुरक्षा से संबंधित

संवेदनशील जानकारी, फोटो एवं वीडियो अनधिकृत व्यक्तियों के साथ साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना संबंधित सुरक्षा एजेंसी को देने के लिए भी प्रेरित किया गया । उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के कुल 102छात्र-छात्राओं प्रधानाचार्य ईश्वर शरण दास सहित 06 अध्यापकगण तथा सशस्त्र सीमा बल के 05 कार्मिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सतर्कता, ईमानदारी, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वयं जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी साइबर सुरक्षा और भ्रष्टाचार उन्मूलन के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button