राजस्व वसूली में तेजी लाएं, लंबित वादों का समयबद्ध करें निस्तारण-सीडीओ।

दैनिक स्वाभिमान जागरण महराजगंज।
मुख्य विकासअधिकारी, राज्य कर परिवहन, अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह की विद्युत देय, खनन, पर्यटन, पोषण और जल जीवन मिशन सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की सीडीओ ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली बढ़ाने तथा विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों को प्राथमिकता के आधार पर समय सीमा में निस्तारित करने को कहा। पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, उद्योग सहित अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर जोर दिया। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में आवेदकों से फीडबैक लेने और लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर डाटा फीडिंग अपने पर्यवेक्षण में कराने को कहा। बैठक में एडीएम नवनीत गोयल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार सहित अनेक संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



