जलभराव से डूबी सैकड़ों एकड़ फसल, नगर अध्यक्ष ने कराइ पानी निकासी की व्यवस्था,ग्रामीणों में खुशी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला, महराजगंज।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाईजोत में कई दिनों से पानी के जलजमाव से ग्रामीण परेशान थे। पानी की निकासी न होने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई थी और किसानों को भारी नुकसान हो रहा था।
ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल से मिलकर अपनी पीड़ा बताई। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल स्वयं मौके पर पहुंचे।
उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और तत्काल अपनी जेसीबी मशीन मंगवाकर सड़क को काटकर उसमें सीमेंट का बड़ा पीपा डलवाया और पानी के निकास के लिए रास्ता बनवा दिया। पानी निकलते ही खेतों में भरा पानी कम होने लगा।
इस कार्य से रघुनाईजोत के सैकड़ों किसानों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों ने इस नेक कार्य के लिए नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान रामनाथ, धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा, विनोद तिवारी, सनी रैना सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे l



