उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
चौतीस सी सी टी वी कैमरे एवं दो ड्रोन कैमरे, करेंगे लेहरा माता मंदिर की निगरानी।
चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की निगरानी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
10 अक्टूबर 26 को नवरात्रि ड्यूटी के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा लेहडा माता मंदिर नवरात्रि ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को मंदिर परिसर मे ब्रीफ किया गया l
नवरात्रि ड्यूटी सकुशल संपन्न कराने हेतु थानााध्यक्ष/ निरीक्षक -07, उप-निरीक्षक- 25, महिला उप निरीक्षक-04, हेडकांस्टेबल/कांस्टेबल -121, महिला कांस्टेबल -30, यातायात पुलिस -07, व पीएसी- 01 प्लाटून की ड्यूटी लगाई गई हैl
मेला क्षेत्र में कुल 07 बैरियर और 03 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं l मेला क्षेत्र की 34 सीसीटीवी कैमरा और 2 ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है l



