रात में पीड़िया से घर लौट रही किशोरी से दो ने की छेड़खानी
मईल थाना में किशोरी के पिता की तहरीर पर केस दर्ज

स्वाभिमान जागरण देवरिया
अपने ही गाँव की एक किशोरी को रात में रास्ते में घेर कर दो युवकों ने छेड़खानी कर दी। किशोरी गाँव में लड़कियों द्वारा लगाई गयी पीड़िया से अपने घर लौट रही थी।
मईल क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग युवती के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। जिसमें दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ज्ञातव्य है कि थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने मईल पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी 13वर्षीय नाबालिग बेटी घर के बगल में हो रहे धार्मिक पर्व पीडिया देखने गई थी। जब वो रात्रि पौने आठ बजे घर आ रही थी तो रास्ते में शराब पिए हुए दो लोगों ने उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। इस सम्बन्ध में मईल पुलिस ने दो लोगों निजामुद्दीन पुत्र श्यामबली और मुकेश पुत्र अशोक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है।
न लोकलाज
न क़ानून का भय



