देवरियाब्रेकिंग न्यूज़

सोहगरा मंदिर से बाइक चोरी

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
लार ( देवरिया)। सावन के द्वितीय सोमवार को सोहगरा धाम स्थित बाबा हंसनाथ मंदिर में जल चढ़ाने गए श्रद्धालु की बाइक चोरी हो गई। उन्होंने गुठनी पुलिस को लिखित तहरीर दी है।
देवरिया जिले के कपरवार निवासी विजय प्रताप कन्नौजिया अपनी बाइक सुपर स्पेलंडर नंबर यूपी 52 ए डब्ल्यू 7467 को मंदिर के बगल में खड़ी कर जलाभिषेक करने गए। जब मंदिर से लौटे तो उनकी बाइक नहीं थी। उन्होंने मंदिर समिति को सूचना दी। बाइक का कहीं पता नहीं चला। उन्होंने गुठनी पुलिस को तहरीर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!