LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़

लेखपाल आशीष कुमार इस दुनिया में नहीं रहे, मृत्यु की सूचना पर दरवाज़े पर पहुंचे अधिकारी कर्मचारी

स्वाभिमान जागरण देवरिया

लार क्षेत्र के बरवां तालानी टोला गांव निवासी लोकप्रिय लेखपाल आशीष कुमार (35) अब इस दुनिया में नहीं रहे। कुछ दिन पूर्व हरखौली से उनका स्थानांतरण राजस्व निरीक्षक क्षेत्र रेवली के बलिया उत्तर दक्षिणी गांव में लेखपाल पद पर हुआ था। लेखपाल आशीष कुमार की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उन्हें सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया। हालत में सुधार नहीं मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए। फिर रात में ही उन्हें गोरखपुर लेकर चले गए। जहां एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। आशीष कुमार करीब दो साल से गाल ब्लैडर में पथरी की वजह से परेशान थे।
रविवार की सुबह मृत आशीष कुमार के दरवाज़े पर अपनी शोक संवेदना प्रकट करने सलेमपुर की तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कई राजस्व निरीक्षक व लेखपाल गण पहुँच कर परिजनों को ढाढस बधाया और अपनी संवेदना प्रस्तुत की।
आप सभी को बताते चलें कि लेखपाल आशीष कुमार एक सुलझे हुए युवक थे, कभी किसी भी कास्तकार को अपने कार्यकाल में परेशान नहीं किए। उनका सौम्य और सरल व्यवहार क्षेत्र में उन्हें काफी लोक प्रिय बना दिया था।

लेखपाल आशीष कुमार की मृत्यु को लेकर परिजनों में गम और गुस्सा दोनों है। परिजन अत्यधिक वर्क लोड के चलते हार्ट अटैक से मौत की बात कह रहे। समाजवादी पार्टी का कहना है कि एस आई आर के दबाव के चलते उनकी जान गयी।

सलेमपुर की एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने शोक प्रकट किया

बड़े दुख के साथ ये सूचित करना पड़ रहा है कि तहसील सलेमपुर के एक होनहार लेखपाल आशीष कुमार जिनकी आज दोपहर इलाज के दौरान राजेंद्र हॉस्पिटल गोरखपुर में मृत्यु हो गई। इनको गॉल ब्लैडर में पथरी की समस्या थी। परिजनों से वार्ता के क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि पिछले दो दिनों से इनको लगातार उल्टी और पेट में दर्द और अत्यधिक सूजन थी। जिसको दिखाने के लिए कल दिनांक 28/11/25 को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सलेमपुर ले कर गए। वहां से फिर मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए। फिर वहाँ से राजेंद्र हॉस्पिटल गोरखपुर, गॉल ब्लैडर में पथरी के ऑपरेशन हेतु ले गए। वहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु होगयी। इस घटना से पूरा तहसील परिवार शोकाकुल है। इस दुख की घड़ी में हम लोग इनके परिवार के साथ हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!