LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, मॉल बरामद

स्वाभिमान जागरण देवरिया। थाना लार पुलिस द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करते लूट का माल बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी  सुनील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना लार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 06/2026 धारा 309(6),351(2) बीएनएस0 से संबंधित प्रकाश में आये 3 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः1-खुशवन्त सिंह पुत्र राजू सिंह साकिन बलुआ गौरी थाना लार जनपद देवरिया, 2- सोनू यादव उर्फ रफ्तार पुत्र कविलास यादव साकिन खेमादेई थाना लार जनपद देवरिया व 3- रौनक कुमार उर्फ भंडारी पुत्र शिवनारायण प्रसाद साकिन बलुआ गौरी थाना लार जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर खेमादेई मंदिर की पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के कब्जे से उक्त अभियोग से संबंधित लूट की 1 मोबाइल, 5670 रुपये व घटना में प्रयुक्त 1 मोटर साइकिल हीरो स्प्लैन्डर बरामद करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सौरभ बरनवाल निवासी सोनरावारी लार घारी वार्ड थाना लार जनपद देवरिया से गत 29 दिसंबर को लार गैस गोदाम से 100 मीटर पहले 3 अज्ञात लोगों द्वारा वादी की गाड़ी को धक्का देकर गिरा दिया गया तथा वादी को मारने की धमकी देकर वसूली का 18500 रुपये व मोबाइल छीन लिये गये थे। जिसके संबंध में थाना लार पर मु0अ0सं0 06/2026 धारा 309(6),351(2) बीएनएस0 का अभियोग पंजीकृत होकर विवेचना की जा रही है। अभियुक्तगण खुशवन्त सिंह,सोनू यादव उर्फ रफ्तार व रौनक कुमार उर्फ भंडारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

लार थाना प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में  उ0नि0  परवेज आलम,का0 दीपक कुमार , का 0 राज कुमार,. का0 अक्षय पाल व  का0 शेरे अली थाना लार जनपद देवरिया ने यह गिरफ्तारी की।.

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!