उत्तर प्रदेशखेलब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

कमला देवी राधेश्याम मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल, वार्ड नंबर 2 बना विजेता।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज (नगर) महराजगंज।

कमला देवी राधेश्याम क्रिकेट मेमोरियल प्रतियोगिता के तहत सोमवार को फाइनल मुकाबला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 और वार्ड नंबर 11 की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में वार्ड नंबर 2 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वार्ड नंबर 11 की टीम 7 ओवर में मात्र 19 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड नंबर 2 की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 3 ओवर में 21 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वार्ड नंबर 2 के खिलाड़ी ओम राव को बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं भानु को मैन ऑफ द मैच तथा आशुतोष को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया।

फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम को ₹16,000 एवं उपविजेता टीम को ₹7,500 की नकद राशि प्रदान की गई। विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि फरेंदा विधानसभा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत बृजमनगंज के चेयरमैन राकेश जायसवाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं में खेल भावना और अनुशासन को बढ़ावा देते हैं।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!