उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नव निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी का हुआ जिले में भव्य स्वागत।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

आज जिला पंचायत सभागार में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी का सम्मान समारोह जनपदीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ महराजगंज के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न संगठनों एवं विशिष्ट लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीनाथ धर दुबे जिला सचिव अपराध निरोधक समित व अध्यक्ष, वसिउल्लाह खान पूर्व मंडल अध्यक्ष मण्डल गोरखपुर रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया। उसके उपरांत सभी मंचासीन वरिष्ठ जनों का माल्यार्पण कर एवं वैज लगाकर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीनाथ धर दुबे ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ महाराजगंज के लिए गौरव का विषय है कि राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रांतीय स्तर तक महाराजगंज अपना परचम लहरा रहा है, अब जनपद पिछड़ा नहीं रहा इस जिले के सभी संगठनों ने राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी जनपद को दिया है। मैं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी को बहुत बधाई देता हूं और जनपदीय संगठन के समस्त सदस्यों को भी हार्दिक शुभकामनाएं कि आप ने प्रांत में अपना परचम लहराते हुए सबसे बड़े पद का उपहार जनपद को दिया है। यह आप सभी की मेहनत का फल है। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर सभा को सफल बनाने का कार्य किया। नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं संगठन का सिपाही बनकर अपनी क्षमता अनुसार सब की समस्याओं के निदान का प्रयास करूंगा और सबके साथ चलते हुए संगठन के सच्चे सिपाही के रूप में कार्य करता रहूंगा।

इस अवसर मुख्य रूप से नर्वदेश्वर शुक्ल संस्थापक अध्यक्ष सनातन ब्राह्मण महासभा, राकेश पाण्डेय जिलाध्यक्ष भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) रमेश त्रिपाठी जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश मिनिस्टीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ महराजगंज, राधेश्याम गुप्त जिलाध्यक्ष शिक्षामित्र संघ महराजगंज, आलोक त्रिपाठी ट्रस्टी सनातन ब्राह्मण महासभा, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मण्डल उपाध्यक्ष वीरेन्द्र त्रिपाठी, मण्डल महामंत्री विजय शंकर त्रिपाठी,  जिलाध्यक्ष महराजगंज अजय पाण्डेय, जिला महामंत्री विनय पाठक,डा सिद्धार्थ शुक्ल सभासद नगर पालिका परिषद महराजगंज, संजय राय, रामसजीवन गुप्त, अनिल सिंह,आदि लोग उपस्थिति रहे ।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!