उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

सम्मान राशि का चेक पाकर खिले मेधावियों के चेहरे।

समारोह आयोजित कर छात्रों में बांटा गया चेक।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महराजगंज।

विद्यालय में समारोह आयोजित कर कक्षा छह से लेकर 11तक के कुल मेधावी छात्रों में से परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप सम्मान राशि का चेक वितरित किया गया। आयोजित समारोह में विद्यालय निदेशक अदनान अब्दुल्लाह ने सत्र 2024-25 के होनहार छात्र आदित्य जायसवाल कक्षा 6, रेहान खान कक्षा 7, अलोक जायसवाल कक्षा 8, शाश्वत त्रिपाठी कक्षा 9 तथा छात्रा अनामिका पाल कक्षा 11 को इक्कीस इक्कीस हज़ार रूपये के सम्मान राशि का चेक वितरित किया। इस अवसर विद्यालय प्रबंधक सैय्यद अरशद ने विजेता छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विद्यालय प्रबंधन छात्रों के हित में सभी जरूरी कदम उठाने के लिए कृत संकल्पित है। कार्यक्रम का संचालन ऐकेडमिक हेड तुफैल अहमद ने किया। सम्मान समारोह के विशिष्ट अतिथि विजेता छात्रों के अभिभावक रहें। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. दिनेश प्रताप सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक तथा छात्र छात्राएं मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!