उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजराजनीति

 भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन।

स्वाभिमान जागरण  संवाददाता फरेन्दा महराजगंज।

भारतीय जनता पार्टी महराजगंज के नव नियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी का फरेंदा व बृजमनगंज क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक एवं दर्जा प्राप्त मंत्री चौधरी शिवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, नगर पंचायत सभासद मोनू पांडेय, विपिन त्रिपाठी, सर्वदानंद मिश्र व बृजमनगंज नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में नए जिला प्रभारी के आगमन को लेकर उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, छठ्ठू सिंह, विजय श्रीवास्तव, परमात्मा अग्रहरि, सिंटू सिंह, नितेश मिश्रा, डब्बू सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!