उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी का बृजमनगंज की धरती पर प्रथम भव्य स्वागत।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला, महराजगंज।

भारतीय जनता पार्टी जनपद महराजगंज के नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी जी का प्रथम बार बृजमनगंज की धरती पर आगमन हुआ, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया।यह स्वागत कार्यक्रम फरेंदा विधानसभा के पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज राकेश जायसवाल विशेष रूप से मौजूद रहे।

जिला प्रभारी के बृजमनगंज पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह एवं नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जय श्री राम के नारों से पूरे माहौल को भाजपामय कर दिया। वहां से जिला प्रभारी बृजमनगंज ब्लॉक पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान में सम्मिलित हुए

इस दौरान नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया और संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि बृजमनगंज हमेशा से भाजपा का गढ़ रहा है और यहां के कार्यकर्ता निष्ठावान हैं। सभी मिलकर 2027 के लक्ष्य को लेकर अभी से जुट जाएं। जिले के पांच विधानसभा पर जीत दर्ज करने के लिए सभी कार्यकर्ता मजबूती से कार्य करें l पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि जिला प्रभारी के रूप में एक कर्मठ और अनुभवी नेतृत्व हमें मिला है, उनके आने से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा।

नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि जिला प्रभारी जी का बृजमनगंज की धरती पर प्रथम आगमन हमारे लिए गर्व की बात है। हम सभी कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में पार्टी को और ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।इस अवसर पर बीडीओ राजकुमार, एडीओ पंचायत गुलाब पाठक, ब्लॉक प्रमुख उदयराज, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर,नौतनवा प्रत्याशी समीर त्रिपाठी,भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मधु सिंह, सभासद जेपी गौड, मनोज जायसवाल, झिनक विश्वकर्मा, काजू कन्नौजिया, राजन चौरसिया, आशीष जायसवाल,अनिल मणि, सनी रैना,मंडल अध्यक्ष,शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!