कांग्रेस को जन जन तक पहुंचाएगा “संगठन सृजन अभियान” – विजय सिंह

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज
कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को नगर पंचायत बृजमनगंज के स्टेशन रोड पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष महराजगंज एडवोकेट विजय सिंह ने बैठक की, जिसमें संगठन सृजन अभियान के तहत रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि मिशन 2027 की तैयारी के तहत जिला से लेकर बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाना अनिवार्य है। उन्होंने शहर कमेटी व फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों से अपील की कि वे पार्टी को बूथ स्तर तक मज़बूत करने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि अब मेहनत करने का समय आ गया है और सभी संगठन कांग्रेस कमेटी के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। जिसके बाद बूथ स्तर तक संगठन विस्तार का कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन शिव श्रीवास्तव ने किया।
बैठक म उपस्थित जनों में जिला उपाध्यक्ष राजन शुक्ला, रामप्रसाद पांडेय, राम सनेही गिरी, अमर जायसवाल, दयानंद मिश्र, इनामुल्लाह खान, जावेद अहमद खान,इरशाद अली, विजय यादव, आशीष गुप्त, डॉ अभय यादव, हरिराम यादव, पिंटू वर्मा, मनमोहन पांडेय, सुभाष चंद्र यादव, पीर मोहम्मद, इत्यादि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



