गृह मंत्रालय के सेवा पदक से 26पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए गृह मंत्रालय, द्वारा भारत सरकार ने वर्ष 2026 में महराजगंज पुलिस के 26 – पुलिसकर्मियों को सेवा पदक से सम्मानित किया है। इनमें 18 पुलिसकर्मियों को ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ तथा आठ को ‘ उत्कृष्ट सेवा पदक’ प्रदान किया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से 25 – सितंबर को जारी पदक विवरण में इन पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।
अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में निरीक्षक धनंजय कुमार राय (बरगदवा), निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय (भिटौली), उपनिरीक्षक गुड्डु प्रभाकर (यातायात), संजय कुमार सिंह (साइबरक्राइम थाना), रविंद्र नारायण मिश्र, घिराऊ (बरगदवा), हरिश्चंद्र राम (सोनौली), सुजीत कुमार सिंह (चौक) और देवमणि यादव (बृजमनगंज) शामिल हैं। इनके अलावा मुख्य आरक्षी रामबाबू मौर्य, जय प्रकाश दीक्षित,
प्रकाश यादव और बृजेश कुमार को भी यह पदक मिला है। तारकेश्वर पांडेय, नंदलाल यादव, शत्रुघ्न शर्मा, नंदलाल चौरसिया, शिव कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश यादव व बृजेश कुमार यादव को यह उत्कृष्ट सेवा पदक मिला है। मुख्य आरक्षी धनु कुमार यादव, नरसिंह कुशवाहा, हरिकेश्वर मणि त्रिपाठी, परवेज आलम, संतोष कुमार राव, सुदर्शन, विश्वनाथ राम और रामानंद सम्मानित हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये सम्मान पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा और समर्पण का सम्मान हैं। उन्होंने इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा करते हुए विभाग की गरिमा बढ़ाने की अपेक्षा की।



