LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करने में तेजी लाएं

आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य की हर हाल में करें पूर्ति: डीएम

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

*देवरिया 25 सितंबर*

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों तथा आयुष्मान नोडल अधिकारियों को वर्चुअल बैठक में निर्देश दिए हैं कि सोशल सेक्टर से जुड़ी सभी योजनाओं में प्राप्त आवेदन पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर सत्यापन कराते हुए प्रत्येक दशा में पात्रतानुसार लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया जाए। साथ ही उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखंड के लिए निर्धारित आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य की पूर्ति प्रत्येक दशा में सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे उप जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए इस कार्य में तेजी लाएं और अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया जाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी संचालित योजनाओं से पात्र जनों को जोड़ने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करें और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता में रखें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता न बरती जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!