देवदह स्तूप और पर्यटन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।
जिलाधिकारी महाराजगंज संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को बनरसिया कला स्थित देवदह स्तूप व आसपास की पर्यटन परियोजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले देवदह स्तूप के उत्खनन स्थल का जायजा लिया ।जहां क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी ने शुंग बंश, कुषाण बंश और मौर्य वंश कालीन अवशेषों की जानकारी दी।उत्खनन में मिले गुप्तकालीन स्वर्ण मुद्रा , मनके, ताम्र मुद्राएं , रिंगवेल और पूरा आवासीय संरचनाओं को महत्वपूर्ण खोज बताया गया ।अधिकारियों ने अवगत कराया की प्रथम चरण की उत्खनन में सकारात्मक परिणामों को देखते हुए, दूसरे चरण की तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी ने एलडीए और पीडब्ल्यूडी को आवश्यक सर्वे तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने पर्यटन विभाग विभाग द्वारा निर्मित केंद्र का निरीक्षण किया जहां सोलर सिस्टम खराब मिलने पर तत्काल मरम्मत का निर्देश दिया। केंद्र संचालन शुरू होने शुरू न होने पर डीएम ने इसे जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद की बैठक में प्रस्तावित करने और संपूर्ण परिसर को नेचरोपैथी एंड वैलनेस सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना बनाने को कहा । देवदह सरोवर का भी निरीक्षण किया और सभी का समुचित विकास करने को कहा।



