ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष की तबीयत खराब।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महाराजगंज जनपद के ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की तबीयत बिगड़ने से पंचायत के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया ।तबीयत बिगड़ने की खबर सुन हॉस्पिटल में ग्राम पंचायत अधिकारियों का जमावड़ा लग गया जहां लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। कुछ ने तो वार्ता के दौरान बताया कि सरकारी कार्यों के बढ़ते दबाव ,ऑनलाइन हाजिरी के लिए बढ़ते दबाव के कारण ऐसा हुआ है बताते चलें कि जिला मुख्यालय पर उसे समय हर कामही काम रहता है। जब सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह जिला मुख्यालय पहुंचे जहां अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। साथ मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है ।यह घटना उस समय हुई जब जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए ग्राम पंचायत अधिकारी ऑनलाइन हाजिरी व एसआईआर से जुड़ी समस्याओं पर ज्ञापन देने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे कि दौरान हुई बातचीत में बढ़ते दबाव को लेकर चंद्रशेखर तनाव ग्रस्त दिखाई दिए इसके बाद उनके हालत खराब हो गई । इस घटना से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही डीपीआरओ श्रेया मिश्रा सहित कई अधिकारी अस्पताल में पहुंचे और डॉक्टर से स्वास्थ्य की जानकारी ली। कर्मचारियों ने मांग की तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध होने होने तक इन प्रक्रियाओं पर रोक लगाई जाए।


