पुत्रवधू तो बेटी होती है, बदचलन ससुर ने की छेड़खानी, केस दर्ज
स्वाभिमान जागरण देवरिया
मईल थाना के एक गाँव में एक बदचलन ससुर ने अपने ही पुत्र बधू के साथ छेड़खानी कर दी। इस सूचना के बाद क्षेत्र में चारों तरफ ससुर की थू थू हो रही है। लोगों का कहना है कि पुत्र बधू तो बेटी के समान होती है।
कलयुग अपने चरम पर है। इसका असर यह है कि कुछ पापी लोग अपने लोक – लाज एवं परम्परा आदि को भूल गए हैं। रिश्तों की मर्यादा को तार – तार किया जा रहा है। इसी सिलसिले में स्थानीय मईल पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है । ज्ञातव्य है कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी को तीन साल हो गया ।शादी के बाद उसके पति ससुराल में उसे छोड़ बाहर कमाने चले गए ।ससुराल में अकेला देख ससुर आये दिन छेड़खानी करने लगा ।पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई ।तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित ससुर बसन्त चौहान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया ।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।छानबीन की जा रही है।




