किशोरी ने दो युवकों पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
लार पुलिस मामले की जांच में जुटी


देवार में किशोरी खेत में काम करने गई थी
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। जिले के लार थाना क्षेत्र के महाल मंझरिया दियारा क्षेत्र में खेतो में काम करने गई एक गांव की तेरह वर्षीय किशोरी के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक देवरिया के नाम अपना तहरीर लार पुलिस को दिया। सूचना के बाद लार पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की धर पकड़ में जुट गई है।
तहरीर के मुताबिक घटना 11 फरवरी को दिन एक बजे की है। किशोरी से जबरिया का प्रयास करने वाले दोनों लोग फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। कुछ लोग घटना मारपीट की बता रहे हैं। हकीकत जांच के बाद ही सामने आएगी। उप निरीक्षक संतोष यादव का कहना है कि घटना की सत्यता पता करने देवार से लेकर गांव तक पता किया जा रहा है।
इस संबंध में सलेमपुर के पुलिस उपाधीक्षक दीपक शुक्ला से पूछे जाने पर उन्होंने कहा मामला सज्ञान में नहीं है। पता करा रहा हूं।



