

सलेमपुर से सत्यम पाण्डेय
मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था व विकास को गति देने का किया महत्वपूर्ण कार्य – डॉ धर्मेन्द्र पांडे
सलेमपुर में कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती
सलेमपुर, देवरिया। ब्लॉक कांग्रेस पर शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में देश की अर्थव्यवस्था और विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक अर्थशास्त्री के रूप में उनकी पहचान देश-विदेश में रही। प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान आर्थिक विकास, शिक्षा, ग्रामीण क्षेत्र और सामाजिक कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आगे बढ़े। उन्होंने सूचना का अधिकार, मध्यान्ह भोजन, सर्व शिक्षा अभियान जैसे कार्यक्रम लागू कर देश को विकास के पथ पर आगे बढाया युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गोविन्द मिश्र ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन सादगी, विद्वता और सार्वजनिक सेवा का उदाहरण रहा। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी शांत एवं गंभीर तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इस्लाम खान ने कहा कि उनके विचार और सार्वजनिक जीवन नई पीढ़ी को देशसेवा के लिए प्रेरणा देते रहेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक ने डॉ. मनमोहन सिंह के जीवन और उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सत्यम पांडेय, डॉ याहिया अंजुम, राजकुमार पटवा,विशाल मद्देशिया, सिकन्दर यादव, यूसुफ खान,विकास मद्देशिया सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



