फतेहपुर

बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबे दो सगे भाई

 8 साल के मासूम आनंद की दर्दनाक मौत

फतेहपुर खागा ::- एक तरफ 8 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत में पूरा वार्ड ग़मगीन हैँ वहीं दूसरी तरफ गीता सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष के अलग ही तेवर नज़र आ रहे हैँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विगत 12 वर्षो से भारत देश में देश की सेवा कर रहे हैँ उनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ज़्यादातर देशवासियो को मिला लगभग 3 वर्ष पूर्व गोपालपुर वार्ड नगर पंचायत खागा में जुडा उसके बाद भी आज तक उस पीड़ित परिवार को आवास नहीं मिला हद तो तब हो गईं ज़ब ब्रजेश सिंह मंडल अध्यक्ष खागा ने गीता सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष से इस विषय पर जानकारी की तो गीता मैडम अगर बबूला हो गई गुस्से में उनको यह तक नहीं याद रहा की वो कहाँ ख़डी हैँ और लगी हैँ बहस करने में किस बात का घमंड हैँ गीता सिंह जी यह पब्लिक हैँ सब जानती हैँ आप वहाँ गरीब परिवार का मज़ाक़ बनाने गई थी या उसके साथ हुई इस दैवीय आपदा अपने 8 वर्षीय बच्चे को खो देने के गम में दुखी परिवार को ढाढ़स बधाने गईं थी फिर ब्रजेश सिंह मंडल अध्यक्ष भजपा ने ऐसा क्या पूछ लिया की आप अपना होश हवास खो बैठी सत्ता का कोई भरोसा नहीं आज आप हैँ कल कोई और होगा

मौके पर उपस्थित जुगेश सिंह युवा मोर्चा भाजपा व स्थानीय लोगो ने आगे आकर बरसात के इस ठन्डे मौसम में बढ़ रहे मानसिक तापमान को सभालने का प्रयास किया लेकिन आज एक चीज स्पष्ट हो गई की नेता को कभी अपनी खामिया नहीं दिखती

11 वर्षीय गुड्डू गंभीर घायल

36 घंटे की लगातार बारिश बनी आफत

गोपालपुर गांव | ऐरायां ब्लॉक

मां मवेशियों को चारा देने गई थी, तभी ढह गया मकान

ग्रामीणों में आक्रोश! आवास योजना का लाभ न मिलने पर उठे सवाल

 

ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

क्या समय रहते मिल जाता पक्का मकान तो बच जाती मासूम की जान?

एसडीएम ने सरकारी सहायता का दिया भरोसा

जर्जर मकानों का तत्काल सर्वे हो, पात्र परिवारों को आवास मिले और पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता दी जाए।

अब आखिर में सवाल यह हैँ कि क्या आज कि दैवीय आपदा से शासन प्रसाशन में बैठे लोगो सबक लेंगे या फिर किस बड़ी अनहोनी का इंतजार हैँ यह सवाल इसलिए भी हैँ क्योंकि आज भी इस गोपालपुर वार्ड ऐसे अनेको कच्चे मकान हैँ जिनको आवास मिलना चाहिए?

धन्य हैं योगी जी, आप उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री हैँ और आपके साशन काल में अफसर साही हावी हैँ ऐसी भी भला कौन सी जाँच हैँ जो कि (पीड़ितों के कथनानुसार ) लगभग 6 महीने से चल रही हैँ लेखपाल पर पीड़ितों के द्वारा धन उगाही के गंभीर आरोप लग रहे हैँ वहीं दूसरी तरफ अश्वनी पाण्डेय उपजिलाधिकारी खागा कुछ भी बोलने इंकार करने संदेह उत्पन्न कर रहा हैँ.।

क्या साशन, प्रसाशन कि मिली भगत से गरीब परिवारों को किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा हैँ।

🕯️ मासूम आनंद को श्रद्धांजलि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!