सघन स्क्रीनिंग, रेफरल तथा ई-संजीवनी से गिरेगा एनसीडी से होने वाली मौतों का ग्राफ – सीएमओ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेन्द्र कुमार चौधरी तथा एनसीडी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ वीर विक्रम सिंह ने शुक्रवार को दो आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र पर साफ सफाई, दवाओं का रखरखाव एवं उपलब्धता की स्थिति देखी तथा उनके कार्यों की समीक्षा भी की। सदर ब्लॉक के पिपरा रसूलपुर तथा फरेन्दा ब्लॉक के गोपालपुर शाह आयुष्मान आरोग्य मंदिर के = निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि सघन स्क्रीनिंग, रेफरल,ई-संजीवनी तथा नियमित फॉलोअप से ही गैर संचारी रोगों से होने वाली मौतों का ग्राफ गिरेगा।इसलिए सभी सीएचओ स्क्रीनिंग, रेफरल, ई-संजीवनी तथा बीपी व सुगर के मरीजों का नियमित फालोअप करते रहे साथ ही दवाएं
भी उपलब्ध कराते रहें। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ वीर विक्रम सिंह ने
कहा कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एनसीडी स्क्रीनिंग का 50 प्रतिशत लक्ष्य 30 सितंबर तक हर हाल में पूरा करें। अगली बार
की समीक्षा खराब प्रदर्शन देखने को मिला तो कार्रवाई तय हैं। उन्होंने कहा कि बार बार बैठक बुलाने, समीक्षा करने एवं चेतावनी देने के बावजूद कुछ सामुदायिक स्वास्थ्य
अधिकारियों का प्रदर्शन बेहद खराब रहता है। ऐसे लापरवाह सीएचओ अब अपने काम में अपेक्षित सुधार लावें। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह भी मौजूद रहे।

