जिलाधिकारी सख्त, लापरवाही पर सीडीपीओ को नोटिस।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज
महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण बैठक में आंगनबाड़ी भवन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित निर्माण, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, कुपोषित बच्चों की पहचान व उपचार, पोषण पुनर्वास केंद्र तथा टीएचआर वितरण जैसे विषयों पर चर्चा हुई। खराब प्रदर्शन पर डीएम ने नौतनवा, शहर व घुघली के सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बच्चों का पोषण सुधार सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पोषण ट्रैकर पर शत-प्रतिशत ई-केवाईसी न होने पर डीसी पोषण अभियान को भी नोटिस देने को कहा गया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीकरण व भुगतान सुनिश्चित करने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के आंकड़े समय से अपडेट करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



