बृजमनगंज में मस्जिद में अता की गई ईद-उल-फ़ितर की नमाज गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद।
बरसात में में भी खुशी गले मिले और दी बधाईयां।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महाराजगंज।
आदर्श नगरपंचायत बृजमनगंज में ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। बरसात में भी लोग खुशी से ईद की बधाई देते और गले मिलते रहे। इस अवसर पर नगर पंचायत के राकेश जयसवाल एवं जनप्रतिनिधियो सहित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन, शांति एवं भाईचारे का पैगाम दिया ।
बताते चलें कि बृजमनगंज कस्बे के मस्जिद में हजारों की संख्या में मुस्लिम नमाजियों ने शांति पूर्वक ईद उल फितर की नमाज अता की। इस इस दौरान बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे l रमजान के इस पवित्र महीने में लोगों ने सेवइयां खिलाकर लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी और गरीबों को फ़ितरा दिया नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने क्षेत्र के लोगों को ईद की हार्दिक शुभकामना एवं बधाई दी, इस दौरान सभासद मनोज जायसवाल, जितेंद्र कुमार, झिनक विश्वकर्मा,धर्मेन्द्र चौरसिया, अनिल मणि, झीनक चौधरी, डॉ इमरान, असफाक अहमद, डॉ आज़मी, दिलशाद, करीम खान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे l



