उत्तर प्रदेशखेलब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बरगदही ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला,रोमांचक मुकाबले में परसौना को दी शिकस्त।

 दो अक्टूबर को होगा फाइनल मुकाबला।

दैनिक स्वाभीमान जागरण,फरेंदा महराजगंज।

तहसील क्षेत्र के श्रीनगर स्थित इलाहाबास के रामजानकी मंदिर परिसर में स्वर्गीय राजेंद्र दास कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबला बरगदही और परसौना की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें बरगदही की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि रामप्रकाश सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं सामने आती हैं। खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला शिवसहायपुर और सिंहपुर थरौली के बीच हुआ, जिसमें शिवसहायपुर की टीम विजयी रही। तीसरे मुकाबले में महुअरी और परिवर्तन की टीमें आमने-सामने हुईं, जिसमें महुअरी ने जीत दर्ज की। चौथा मुकाबला शरीफपुर और राजधानी की टीम के बीच खेला गया।

आयोजक रामकेवल निषाद ने बताया कि प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी और इसका फाइनल मुकाबला दो अक्टूबर को होगा। इस दौरान कुंज बिहारी, पप्पू यादव, दीपेंद्र सहानी, प्रदीप यादव, राजीव वर्मा, रवि सहानी, श्रवण वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!