LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

आईजीआरएस प्रकरणों के त्रुटिपूर्ण निस्तारण पर पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

स्वाभिमान जागरण,देवरिया

आईजीआरएस प्रकरणों के त्रुटिपूर्ण निस्तारण एवं लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी द्वारा आईजीआरएस प्रकरणों की नियमित समीक्षा एवं फीडबैक के दौरान शिकायतकर्ताओं की असंतुष्टि तथा निस्तारण में खामियां मिलने पर यह कार्रवाई की गई। समीक्षा में खंड विकास अधिकारी पथरदेवा, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सलेमपुर, खंड विकास अधिकारी भलुअनी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) भाटपाररानी तथा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) बरहज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
आवास उपलब्ध कराने, सड़क मरम्मत, नाली निर्माण तथा जर्जर सड़क निर्माण से संबंधित शिकायतों के त्रुटिपूर्ण निस्तारण पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आईजीआरएस प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!