उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में आलमाइटी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज,सहजनवां में आयोजित ब्लॉक स्तरीय ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज, बृजमनगंज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई स्थान प्राप्त किए।भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 12 के छात्र गुलाम गौस ने प्रथम तथा कक्षा 12 की छात्रा रोकईया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा सुनैना ने प्रथम तथा हर्षिता सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया।प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा रोशनी ने प्रथम, कक्षा 11 की विजय लक्ष्मी ने द्वितीय तथा कक्षा 11 के राज चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री मधुर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ अध्यक्ष राजू सिंह उपस्थित रहे।अतिथियों ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम, प्रतिभा और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य प्रेमशंकर चौहान ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को मजबूत करती हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!