उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह अभियान 1 अप्रैल से संचालित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि अभियान के लिए प्रभावी कम्युनिकेशन प्लान तैयार किया जाए और ग्राम व ब्लॉक स्तर पर टास्क फोर्स की बैठकें समय से आयोजित हों। उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर्स के प्रशिक्षण और आशाओं के कार्यों की समीक्षा आभा आईडी के
आधार पर करने को कहा।
जिलाधिकारी ने जलभराव रोकने, कूलर-टायर में पानी जमा न होने देने तथा फॉगिंग और एंटीलार्वा छिड़काव नियमित रूप से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेई, एईएस, डेंगू, चिकनगुनिया जैसे रोगों की रोकथाम के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।
लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए डीएम ने अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। बैठक में सीडीओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!