बरायेपुर विद्यालय में मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार

खखरेरू फतेहपुर, श्री साधु शरण सिंह श्लेष शिक्षा ग्रुप द्वारा संचालित विद्यालयों में आज रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत राखी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में उस समय अत्यंत मनमोहक दृश्य देखने को मिला, जब छोटे-छोटे भाई-बहनों ने एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधकर प्रेम एवं स्नेह का संदेश दिया।
भाइयों ने अपनी बहनों को स्नेहपूर्वक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया तथा उनकी रक्षा और सम्मान का संकल्प लिया। इस अवसर पर बच्चों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई और बताया गया कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री साधु शरण सिंह, प्रधानाचार्य श्लेष कुमार सिंह, प्रधानाचार्य श्री शिवकुमार सेन, श्री अरुण सिंह, श्रीमती कांति देवी, श्रीमती सुमन देवी, आस्था, श्री देवेंद्र सिंह, श्रीमती मनीषा जी, प्रतिभा जी एवं श्रीमती साधना जी सहित विद्यालय परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं आपसी प्रेम की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला और विद्यालय परिसर रक्षाबंधन की खुशियों से सराबोर रहा।



