LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य
देवरिया: बिजली का काम करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा कोहराम

ब्रेकिंग न्यूज़
🟥 स्वाभिमान जागरण देवरिया।
जिले के एकौना थाना क्षेत्र के नीवा गांव में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी 28 वर्षीय कमलेश पासवान (पुत्र कन्हैया लाल पासवान) सुबह करीब 11 बजे सुभाष गुप्ता के घर बिजली का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक जोरदार करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत इलाज के लिए गोरखपुर के गगहा क्षेत्र में डॉक्टर के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में चीख-पुकार और मातम का माहौल है। सूचना पर पहुंची एकौना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।



