घर के बाहर लगा टुल्लू पंप दीवार तोड़कर चोरी

उत्तर प्रदेश फतेहपुर

खखरेरु फतेहपुर थाना क्षेत्र के पौली गांव में अज्ञात चोरों ने घर के बाहर लगे टुल्लू पंप को चोरी कर लिया। चोर पंप निकालने के लिए दीवार तोड़कर घटना को अंजाम दे गए। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव निवासी गुलाम शहजादा पुत्र अकबर अली ने बताया कि वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गया था। रविवार को परिवार सहित घर लौटने पर देखा कि घर के बाहर टुल्लू पंप लगा हुआ था, लेकिन चोर दीवार तोड़कर उसे निकाल ले गए थे। चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में क्राइम इंस्पेक्टर श्यामसुंदर ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है जानकारी उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।