उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अवैध खनन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सख्त, कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज जनपद में अवैध खनन और उसके परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ए आर टी ओ और खनन अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए। हाल के दिनों में मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने सभीउपजिलाधिकारियों, सीओ,पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

बैठक में खनन अधिकारी ने बताया कि जनपद में 327 वाहन खनन परिवहन के लिए पंजीकृत हैं, जिनमें केवल 8 वाहनों में वीएलटीडी (व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस) लगी है। इस पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए बिना वीएलटीडी वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि केवल अनुमन्य वाहनों से ही निर्धारित सीमा तक खनन सामग्री का परिवहन हो। गैर वाणिज्यिक वाहनों के उपयोग पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी पंजीकृत वाहनों पर पहचान के लिए संकेतक चिन्ह अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। डीएम ने राजस्व, पुलिस, परिवहन और खनन विभाग की संयुक्त टीम बनाकर प्रमुख मार्गों पर औचक चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!