उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

संयुक्त कार्रवाई में भारत नेपाल सीमा पर नेपाली शराब जब्त।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज के थाना क्षेत्रों के भारत नेपाल बार्डर पर आबकारी और एसएसबी की संयुक्त टीम सोमवार आधी रात में छापा मारकर 33 पेटी नेपाली शराब बरामद कर ली। जबकि तस्कर सुरक्षा एजेंसियों की टीम को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहे। टीम बरामद तस्करी की नेपाली शराब और एक अवैध बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि भारत नेपाल बार्डर के सीमावर्ती इलाकों में अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए गस्त किया जा रहा था। इसी बीच झुलनीपुर एसएसबी कर्मी आ पहुंचे। जिनसे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर चर्चा किया जा रहा था। इसी बीच मुखबिर से सूचना

मिली कि बार्डर से सटे बहुआर गांव के लाइन टोला के करीब बार्डर के

तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल फरार

पिलर संख्या 500 से लगभग 50 मीटर पूरब पगडंडी रास्ते से कुछ लोग

नेपाली शराब की तस्करी कर भारत लाने के फिराक में है। सूचना के बाद मौके पर पहुंच छापा मारा गया। इस दौरान देखा गया कि कुछ लोग नेपाल से बाइक की मदद से नेपाली शराब की तस्करी कर भारत ला रहे है। जिन्हें पकड़ने के लिए घेराबंदी किया गया, लेकिन तस्कर रात का फायदा उठाते हुए बाइक छोड़ नेपाल की तरफ मौके से भाग निकले। वही बाइक पर लदी बोरे की तलाशी लेने पर पता चला कि 8 पेटी नेपाली शराब बरामद हुई। इतना ही नहीं आस पास की जगहों पर झाड़ियों की तलाशी लेने पर 25 पेटी नेपाली शराब बरामद हुई। ऐसे में कुल 33 पेटी से 990 शीशी नेपाली शराब और एक बाइक भी बरामद हुई। मामले में बरामद नेपाली शराब और बाइक को कब्जे में लेकर आगे की अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!