पोक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
पुरंदरपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को भेजा न्यायालय।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज।
महाराजगंज जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुरंदरपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित पिता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार उनकी नाबालिक पुत्री अपने ननिहाल से किसी अज्ञात युवक के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में चली गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक राहुल यादव की टीम ने सूरपार नर्सरी के पास घेराबंदी की पुलिस ने मौके से राजकरन उम्र करीब 20 वर्ष निवासी नवसागर थाना बृजमनगंज को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त राजकरण पर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधि कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज राय ने बताया कि उक्त मामले में मुकदमा पंजीकृत था तलाश की जा रही थी आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।



