उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

 दुबई से घर के लिए निकला व्यक्ति नही पहुँचा घर,पत्नी परेशान। कोई सुराग नहीं।

एक माह पूर्व निकला था घर के लिए, तीन मासूम बच्चों के साथ महिला लगा रही विदेश मंत्रालय का चक्कर।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज नगर महराजगंज।

 

बृजमनगंज के गोपालपुर के टोला महाव की एक महिला ने विदेश में पति के गायब होने पर सरकार और विदेश मंत्रालय से गुहार लगाइ है।दुबई से घर वापस लौटते समय उसका पति एयरपोर्ट तक नही पहुँचा रास्ते से ही गायब हो गया।जानकारी के अनुसार अंजनी यादव की शादी चौक थाना क्षेत्र के अराजी जगपुर निवासी अखिलेश यादव के साथ हुई है।करीब 8 माह पूर्व गोरखपुर के एक एजेंट द्वारा कारपेंटर के काम मे दुबई भेजा था। दुबई में काम के दौरान अखिलेश ने पत्नी को फोन कर बताया कि जहा काम कर रहा है वहां सैलरी समय से नही मिल रहा है ।खाने पीने की भी बहुत दिक्क्क्त हो गयी है।जिस वजह से घर वापस आना चाहता है  दस अन्य लोग भी साथ मे वापस आने वाले है। बीते 6 जनवरी को अखिलेश लोगो के साथ एयरपोर्ट के लिए निकला था लेकिन बीच मे वहां के पुलिस द्वारा सबको जांच पड़ताल के लिए रोक लिया गया।उसके बाद साथ मे जो नौ लोग थे सभी घर वापस पहुच गए लेकिन अखिलेश का एक माह बाद भी कोई पता नही चल सका और इतने दिनों से न ही कोई संपर्क हो सका, ऐसी स्थिति में पत्नी तीन मासूम बच्चों जानकी दस वर्ष,आरव पांच वर्ष व एक छः माह की दुधमुही बच्ची के साथ दर दर भटक रही है।पत्नी का कहना है कि दुबई भेजने वाले एजेंट से सकम्पर्क करने पर कोई जबाब नही दिया जा रहा है।आनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई गई है लेकिन कोई सुनवाई नही हुई।तीन मासूमो के साथ पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।विदेश मंत्रालय से लेकर सरकार से पति को दुबई से वापस लाने की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!