स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज, 22 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल महराजगंज की समवाय, भगवानपुर में मंगलवार को उपमहानिरीक्षक डॉक्टर एन के प्रसाद (चिकित्सा) सीमांत मुख्यालय लखनऊ द्वारा कैंपस क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर डॉ. अमित नंदन त्रिपाठी, द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) 22 वीं वाहिनी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परिसर की स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित कार्मिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के उपायों
एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। इसके साथ ही हार्ट अटैक से संबंधित जांच (लाइफ सेविंग किट) का प्रदर्शन एवं परीक्षण भी किया गया, जिससे आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर समवाय के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।

