महाराजगंज

मार-पीट व जान से मारने के मामले में मुकदमा दर्ज

परतावल, स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज
भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िला तिवारी निवासनी रहीसा ने अपने ही गांव निवासी चार के खिलाफ मार पीट गली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया है।
शिकायतकर्ता ने दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि दिनांक 13 दिसंबर दिन बुद्धवार को लगभग 1 बजे बच्चों के विवाद को लेकर हमारे ही पड़ोस के इन्तीजा, बबलू ,हकीकुल्लाह और शकीना एक जुट होकर हमारे दरवाजे के सामने आकर भद्दी- भद्दी गाली देने लगे। विरोध किया तो हमको बुरी तरह मारे पिटे और जान से मारने की धमकी दिए। उक्त मामले में अतिरिक्त थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव ने बताया कि प्रार्थिनी के तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!