उत्तर प्रदेशफतेहपुर

धरने के पांचवें दिन किसानों का दूसरी बार चक्का जाम विजयीपुर-रक्षपालपुर मार्ग एक घंटे बाधित रहा 

 

खखरेरु फतेहपुर  क्षेत्र के तक्कीपुर कठरिया गांव में अनिश्चितकालीन धरने के पांचवें दिन आक्रोशित किसानों ने दूसरी बार चक्का जाम कर दिया। विजयीपुर-रक्षपालपुर मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। किसान यूनियन टिकैत गुट व ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पांच दिन से धरना चल रहा है, लेकिन अभी तक कोई भी उच्चाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। अधिकारियों की अनदेखी से गुस्साए किसानों ने मांगों को लेकर सड़क जाम कर दी। चक्का जाम की सूचना पर खखरेरु थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। इस पर किसानों ने कहा कि जब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं आएगा, धरना जारी रहेगा। थाना प्रभारी ने खागा एसडीएम से फोन पर बात कराई, जिसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया।
किसान व ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!