अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अज्ञात महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज

थाना क्षेत्र बृजमनगंज अंतर्गत फरेंदा मार्ग से एक अज्ञात महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेज पुलिस अग्रिम कार्यवाई में लगी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र अंतर्गत गांव ज़ेहलीपुर के समीप फरेंदा मार्ग पर सड़क के किनारे बुधवार को एक अज्ञात महिला को मृत देखा गया। जानकारी होते ही नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाते ही उपनिरीक्षक अमित कुमार राय मय हमराही मौके पर पहुंचे। इस मामले थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि गांव ज़ेहलीपुर के समीप सड़क के किनारे से एक महिला का शव बरामद हुआ है। जिसका मौके पर शिनाख्त नहीं हो सका। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। शिनाख्त सहित मामले की जांच में पुलिस लगी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!