अराजकतत्वों ने तोड़ी देवघट्टी गांव में हनुमान की प्रतिमा।
ग्रामीणों ने पुलिस को दिया तहरीर।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज
देवघट्टी गांव में बीती रात कुछ अज्ञात अराजकतत्वो ने गांव के पूरब स्थित हुनमान के प्रतिमा का बाई भुजा तोड़ दिया । सुबह पूजा करने गई गांव की महिलाओं ने प्रतिमा को सीमेंट लगाकर जोड़ दिया । मामले में गांव निवासी राकेश रौनियार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।
देवघट्टी गांव के पूरब दिशा में स्थित एक मंदिर हनुमान की प्रतिमा ग्रामीणों के द्वारा स्थापित किया गया है । मंदिर पर किसी पुजारी की तैनाती नही है तथा मंदिर का दरवाजा खुला रहता है । बीती रात कुछ अज्ञात मनबढ़ों द्वारा मूर्ति की बाई भुजा को तोड़ दिया गया था । जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश वयाप्त है । बृहस्पतिवार की सुबह पूजा करने गई ग्रामीण महिलाओं ने खंडित प्रतिमा देखकर शोर मचाया । मामले में पुलिस घटना की जांचपडताल में जुटी हुई है ।
थानाध्यक्ष बरगदवा योगेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है । तीन अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।प्रतिमा खंडित करने वालो को जल्द ही पकड़ लिया लिए जाएगा ।



