उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

दूसरे दिन मिला पोखरे में डूबे हुए मजदूर का शव।

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मधुकरपुर महादेवा का मामला।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज

महाराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मधुकरपुर महादेव के पास ईंट भट्ठे के करीब स्थित पोखरे में कल दोपहर बाद लगभग 12:00 बजे के करीब नहाते समय एक श्रमिक डूब गया। श्रमिक की पहचान मिथुन पुत्र कालेश्वर उम्र करीब 40 वर्ष निवासी गांव सिसवन जिला नवादा बिहार का रहने वाला है। जो ईंट भट्ट पर मजदूरी करता था। मौके पर पहुंची पुरंदरपुर पुलिस और ग्रामीणों ने खोजबीन किया लेकिन देर रात तक शव बरामद नहीं हो सका। एनडीआरएफ में आज मंगलवार को पोखर से शव को निकाला। पुरंदरपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पुरन्दरपुर मनोज कुमार राय ने बताया कि श्रमिक का शव एनडीआरफ के द्वारा बरामद हुआ और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!