18 साल का लड़का डूबा तैराकों की मदद से तलाश जारी
नारायणी गंडक नहर में हादसा

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, अड्डा बाजार, महराजगंज
थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई। भारत-नेपाल सीमा से सटे मटरा गांव का 18 वर्षीय विशाल गुप्ता नारायणी गंडक नहर के झुलनीपुर देवरिया शाखा में स्नान करने गया था। दोपहर के समय सेमरहना गांव के पास नहर में स्नान करते वक्त वह गहरे पानी में चला गया। और डूब गया। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में कुछ लड़के झूलनीपुर के नारायणी गंडक नहर के देवरिया शाखा के झूलनीपुर सेमरहना गांव के पास स्नान कर रहे थे। इसी दौरान मटरा निवासी विशाल गुप्ता पुत्री उत्री (18) गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तथा स्थानीय तैराकों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक युवक का शव बरामद नहीं हुआ है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं।



