LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियामऊराज्य

लार का एक शातिर मऊ में गिरफ्तार, चोरी के 37 लाख के गहने बरामद

स्वाभिमान जागरण देवरिया

जिले के लार थाना क्षेत्र के धरहरा का एक शातिर चोर मऊ में गिरफ्तार हुआ है। उसके पास 37 लाख रूपये के आभूषण बरामद हुए हैं।मऊ की कोतवाली नगर पुलिस ने इस अंतर्जनपदीय चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कब्जे से 206 ग्राम सोने के जेवर, 1535 ग्राम चांदी के जेवर, 52,500 रुपए कैश, एक मोबाइल चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। बरामद आभूषणों की कुल कीमत लगभग 37 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ पूर्वांचल के कई जिलों में चोरी के 21 मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार गुप्ता पुत्र रमेश्वर गुप्ता निवासी मूल तकिया धरहरा, थाना लार, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर मऊ, बलिया, गोरखपुर और देवरिया सहित कई जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। वे दिन में बंद मकानों की रेकी करते थे और रात में मुख्य दरवाजे या छत के रास्ते घर में घुसते थे।आरोपी नुकीली रॉड का इस्तेमाल कर कुछ ही मिनटों में ताले, बक्से और अलमारियां तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा लेता था। उसने मुंबई मर एक झुग्गी खरीदी, बलिया जिले में मकान बनवाया।

 - Dainik Bhaskar
पकड़े गए कथित चोर की पत्नी और बच्चे हवाई जहाज से मुंबई और कोलकाता आते जाते थे। पुलिस ने दावा किया है कि पकड़े गए चोर ने कई घटनाओ में सम्मलित होने की बात स्वीकार की। मऊ एसपी ने पकड़ने वाली टीम को नकद पुरस्कार दिया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!