लार थाने के दो सिपाही दरोगा की परीक्षा किये पास, चौकी प्रभारी विवेक चतुर्वेदी ने कराया मुंह मीठा

LIVE TV उत्तर प्रदेश देवरिया राज्य लेख

एन डी देहाती /स्वाभिमान जागरण

मेहरौना में नितेश यादव और लार में तैनात थे मनीष यादव

कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से हासिल की सफलता

लार। मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस बात को सच कर दिखाया है लार थाना क्षेत्र में तैनात दो पुलिसकर्मियों नितेश यादव और मनीष यादव ने। दोनों ने दरोगा भर्ती परीक्षा पास कर अपनी सफलता का परचम लहराया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, लार थाने के मेहरौना चौकी पर तैनात सिपाही नितेश यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी कारीपुर, जिला सुल्तानपुर ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर पहले वर्ष 2024 में एमटीएस परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफलता हासिल की। इसके बाद वर्ष 2025 में सिपाही भर्ती परीक्षा पास की और अप्रैल 2026 मेहरौना चौकी पर उनकी तैनाती हुई। वहीं, मनीष यादव पुत्र इंदल यादव निवासी जगदीशपुर, जिला अम्बेडकर नगर ने भी वर्ष 2025 में सिपाही भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की और अप्रैल 2026 में लार थाने में तैनाती प्राप्त की।
सिपाही से दरोगा बने दोनों पुलिसकर्मियों को चौकी प्रभारी मेहरौनाघाट विवेक चतुर्वेदी ने शनिवार को मिठाई खिलाकर और माला पहना कर बधाई दी।